कांवड़ यात्रा में सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

Kanwar Yatra News:

Kanwar Yatra News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए मेरठ और सहारनपुर मंडल के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही … Read more

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों के घरों पर पुलिस की छापेमारी

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी टिन्नू यादव समेत सभी आठ आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। आरोपी अनुकल्प मिश्रा के पड़ोसी कृष्णानंद तिवारी ने कहा कि यदि किसी ने भगवान के चढ़ावे में गड़बड़ी की है तो यह करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ विश्वासघात है।

UP में अनुदेशकों की सैलरी दोगुनी, CM योगी ने दिए 17 हजार मानदेय के चेक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने रविवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 24 हजार 717 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का चेक वितरित किया। अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा था। साल 2017 में मानदेय 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपए करने का फैसला लिया गया था, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्णय का स्वागत – सरोजनीनगर बना “महापुरुष सम्मान मॉडल”: डॉ. राजेश्वर सिंह

सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं के उन्नयन एवं सम्मान के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे समरसता, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। डॉ. सिंह ने कहा: “महापुरुष किसी एक वर्ग के नहीं होते, वे पूरे राष्ट्र की प्रेरणा होते हैं। उनका सम्मान करना हमारी सांस्कृतिक और नैतिक जिम्मेदारी है।”

जमानत पर छूटे अपराधियों को चेतावनी! वादी को धमकाया तो तुरंत होगी जमानत निरस्त, मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश

अपराधियों पर मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जमानत पर छूटकर धमकी देने वाले आरोपियों और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन से यूपी को मिलेगा विकास का नया पंख, CM योगी आज लेंगे तैयारियों का जायजा

Noida International Airport

Noida International Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इस बड़े कार्यक्रम से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा पहुंच रहे हैं। वे दोपहर करीब 2 बजे एयरपोर्ट स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उद्घाटन समारोह व सुरक्षा … Read more

मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का उद्घाटन

मेरठ, उत्तर प्रदेश, 22 फरवरी 2026: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल (RRTS) और मेरठ मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया। RRTS दूरी: ~82.15 किमी (दिल्ली‑मेरठ), RRTS गति: डिज़ाइन 180 किमी/घंटा, प्रचालन 160 किमी/घंटा। मेरठ मेट्रो:

यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षा मित्र और अनुदेशकों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। शिक्षा मित्रों की सैलरी 10,000 से बढ़कर 18,000 रुपये हुई। अनुदेशकों की सैलरी 7,000 से बढ़कर 17,000 रुपये हुई।

गोरखपुर में 30,000 सीट क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, योगी सरकार की बड़ी पहल

उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परियोजना केवल एक इमारत नहीं, बल्कि राज्य सरकार की खेल विकास नीति की बड़ी सफलता और पूर्वी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी एवं युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसरों का द्वार है।

उत्तर प्रदेश में शहरी विकास की नई क्रांति, 114 आधुनिक टाउनशिप का ऐतिहासिक ऐलान!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के तेजी से बढ़ते शहरीकरण और आवासीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर एक अभूतपूर्व शहरी विकास योजना का ऐलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदैव कहा है कि उत्तर प्रदेश को “बेहतर जीवन, बेहतर अवसर और बेहतर विकास” की दिशा में अग्रसर होना चाहिए।