लखनऊ में एजुकेट गर्ल्स का 18वां स्थापना दिवस, बालिका शिक्षा में जमीनी साझेदारियों की ताकत का प्रदर्शन

एजुकेट गर्ल्स, जिसे 2025 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, ने 25 मार्च 2026 को लखनऊ में अपना 18वाँ स्थापना दिवस मनाया। इस आयोजन में शिक्षार्थियों और स्वयंसेवकों की प्रेरणादायक कहानियाँ और प्रस्तुतियाँ भी शामिल थीं, जिन्होंने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति को उजागर किया।

लखपति बिटिया योजना का ऐलान, दिल्ली की बेटियों को पढ़ाई पूरी करने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये

दिल्ली सरकार ने अपनी पहली वर्षगांठ के मौके पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू करने का ऐलान किया है। सरकार ने साफ किया है कि लाडली योजना 31 मार्च 2026 को पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। इसके अगले ही दिन यानी 1 अप्रैल 2026 से नई लखपति बिटिया योजना लागू हो जाएगी।