युद्ध के बीच कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा यूक्रेन? रिपोर्ट में बड़ा दावा
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन की आर्थिक स्थिति को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। रूसी समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन का कुल सरकारी कर्ज तेजी से बढ़ा है और अब यह लगभग 209 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। यूक्रेन की संसद वेरखोव्ना राडा के कुछ सांसदों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मौजूदा कर्ज को पूरी तरह चुकाने में देश को करीब 35 साल तक का समय लग सकता है।