युद्ध के बीच कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा यूक्रेन? रिपोर्ट में बड़ा दावा

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन की आर्थिक स्थिति को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। रूसी समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन का कुल सरकारी कर्ज तेजी से बढ़ा है और अब यह लगभग 209 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। यूक्रेन की संसद वेरखोव्ना राडा के कुछ सांसदों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मौजूदा कर्ज को पूरी तरह चुकाने में देश को करीब 35 साल तक का समय लग सकता है।

पाकिस्तान फिर IMF के दरवाजे पर, 1.2 अरब डॉलर की नई मदद पर सहमति

आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के सहारे खड़ा नजर आ रहा है। यह फंडिंग पाकिस्तान के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि देश इस समय महंगाई, कर्ज और कमजोर अर्थव्यवस्था जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है।

पाकिस्तान ने सऊदी अरब से मांगी बड़ी वित्तीय मदद, 8 अहम प्रस्ताव सौंपे

पाकिस्तान ने आर्थिक संकट के बीच सऊदी अरब से बड़ी वित्तीय सहायता की मांग की है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने रियाद को 8 अहम प्रस्ताव सौंपे हैं। पाकिस्तान फिलहाल अपनी आर्थिक स्थिति को स्थिर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ भी बातचीत कर रहा है।