युद्ध के बीच कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा यूक्रेन? रिपोर्ट में बड़ा दावा

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन की आर्थिक स्थिति को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। रूसी समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन का कुल सरकारी कर्ज तेजी से बढ़ा है और अब यह लगभग 209 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। यूक्रेन की संसद वेरखोव्ना राडा के कुछ सांसदों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मौजूदा कर्ज को पूरी तरह चुकाने में देश को करीब 35 साल तक का समय लग सकता है।

युद्ध के बीच इजरायल ने रचा नया रिकॉर्ड, हथियार निर्यात 19.2 अरब डॉलर पहुंचा

दुनिया के कई हिस्सों में जारी संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं के बावजूद इजरायल ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। साल 2025 में इजरायल का हथियार निर्यात बढ़कर 19.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, रूस के रक्षा निर्यात में गिरावट के पीछे यूक्रेन युद्ध, अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध, बढ़ती आर्थिक चुनौतियां और रक्षा उत्पादन पर बढ़ा दबाव प्रमुख कारण हैं।

रूस ने यूक्रेन पर दागी खतरनाक ‘ओरेश्निक’ मिसाइल, कीव में मचा हड़कंप, 10 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। रूस ने शनिवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के इलाकों पर बड़े पैमाने पर हमला किया। हमले से पहले ही राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया था कि अमेरिका और पश्चिमी देशों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर रूस ओरेश्निक मिसाइल इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है।

ट्रंप के बाद अब चीन जाएंगे पुतिन, जिनपिंग संग होगी बड़ी बैठक; ताइवान और ईरान पर दुनिया की नजर

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के चीन दौरे के तुरंत बाद अब रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin भी दो दिवसीय चीन यात्रा पर जाने वाले हैं। फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती आई है।

1500 KM दूर रूस के तेल प्लांट में लगी आग, यूक्रेन ने किया ड्रोन हमला

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर बड़ा हमला सामने आया है। रूस के पर्म क्षेत्र में स्थित एक तेल संयंत्र में बुधवार को भीषण आग लग गई। यह हमला उस समय हुआ है जब हाल ही में Black Sea के तट पर स्थित तुआपसे तेल रिफाइनरी पर भी यूक्रेन कई बार हमला कर चुका है।

कीव पर रूस का भीषण हमला, 700 ड्रोन और मिसाइलों से मची तबाही, 16 की मौत

700 ड्रोन-मिसाइल हमला, 16 की मौत

कीव पर रूस ने रातभर 700 ड्रोन और मिसाइलों से भीषण हमला किया। इस हमले में 16 लोगों की मौत हुई और कई शहरों में भारी नुकसान हुआ। यूक्रेन ने अधिकांश हमलों को नाकाम करने का दावा किया, लेकिन कुछ मिसाइलें और ड्रोन तबाही मचा गए।

रूस से तेल ले सकता है भारत: अमेरिका

Donald trump: अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत आने वाले तीस दिन तक रूस से तेल खरीद सकता है। भारत का रूस के साथ तेल का व्यापार रूबल में हो रहा है। लेकिन पिछले दिनों अमेरिका ने भारत पर प्रतिबंध लगाया था कि वह रूस से … Read more

मॉस्को में रूसी मिलिट्री इंटेलिजेंस के डिप्टी चीफ पर हमला, कई गोलियां लगने से गंभीर घायल

रूस की मिलिट्री इंटेलिजेंस के डिप्टी चीफ पर जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात हमलावर ने लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को मॉस्को में कई गोलियां मारी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस तरह का हमला रूसी सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अलेक्सेयेव खुफिया और विशेष सैन्य अभियानों से सीधे जुड़े रहे हैं।

Russia Ukraine: शांति बातचीत के बीच रूस का सबसे बड़ा हमला

RUSSIA UKRAINE

Russia Ukraine: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस-यूक्रेन शांति प्रस्ताव के दौरान ही मॉस्को ने यूक्रेन पर इस साल का सबसे बड़ा हमला कर दिया। रूसी सेना ने शनिवार रात यूक्रेन के कई शहरों में 1050 ड्रोन और 1000 ग्लाइडर बम दागे। इन हमलों में 6 बच्चों समेत कम से कम 33 लोगों … Read more

Ukraine Peace Plan: 28 पॉइंट प्लान के मुताबिक यूक्रेन की 20% जमीन पर रूस का कब्जा

Ukraine Peace Plan के तहत यूक्रेन-रूस समझौते का विज़ुअल विवरण

Ukraine Peace Plan: ट्रंप प्रशासन ने बैठक के बाद एक 28-पॉइंट का प्लान तैयार किया है; इसके मुताबिक यूक्रेन को अपना लगभग 20% हिस्सा रूस को देना होगा। इसमें पूर्वी यूक्रेन का डोनबास इलाका शामिल है। यूक्रेन मात्र 6 लाख जवानों वाली सेना ही रख सकेगा। नाटो में यूक्रेन की एंट्री रद्द — Ukraine Peace … Read more