जंगल की आग ने मचाई तबाही: फ्रांस ने उतारा सैन्य विमान, स्पेन में 45,000 हेक्टेयर जंगल जलकर राख

फ्रांस-स्पेन में जंगल की आग से तबाही

फ्रांस और स्पेन में भीषण जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई है। 3 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, जबकि 45,000 हेक्टेयर से ज्यादा वन क्षेत्र जलकर खाक हो गया। फ्रांस ने पहली बार ए400एम सैन्य विमान को आग बुझाने के अभियान में उतारा।

अगले 5 साल में और बढ़ेगी गर्मी! धरती पर टूट सकते हैं तापमान के सारे रिकॉर्ड

धरती लगातार गर्म होती जा रही है और अब संयुक्त राष्ट्र (UN) की नई चेतावनी ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले पांच साल बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि कोयला, तेल और गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों का लगातार इस्तेमाल जलवायु परिवर्तन की सबसे बड़ी वजह है।

हिमाचल और उत्तराखंड में जंगलों की आग का कहर, सैकड़ों हेक्टेयर वन संपदा खाक, हालात बेकाबू

जंगलों की आग ने बढ़ाया खतरा

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग ने बड़ा नुकसान किया है। सैकड़ों हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं और कई क्षेत्रों में आग तेजी से फैल रही है। प्रशासन, वन विभाग और स्थानीय लोग मिलकर आग बुझाने में जुटे हैं।

स्टडी में बड़ा खुलासा: हिमालय तक पहुंचा प्रदूषण, गंगा के मैदानों में 20% बढ़ा खतरा

हिमालय तक पहुंचा प्रदूषण

नई रिसर्च में सामने आया है कि देश में बढ़ता वायु प्रदूषण अब हिमालयी क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। बिहार और पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। थर्मल प्लांट, कचरा और बायोमास जलाने से हालात गंभीर बने हुए हैं।

महाराष्ट्र में 46°C का कहर, खेत में काम कर रही महिला किसान की मौत, 200 मुर्गियां भी झुलसीं

महाराष्ट्र में गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। राज्य के कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है और इसका असर अब सीधे जान-माल पर दिखने लगा है। महाराष्ट्र में जिस तरह से गर्मी लगातार बढ़ रही है, उसने इसे एक नई आफत में बदल दिया है।