यातायात नियमों की विधायक जी ने उड़ाईं धज्जियां, क्या पुलिस हेलमेट का काटेगी चालान?
मथुरा की मांट सीट से विधायक राजेश चौधरी का बिना हेलमेट बाइक चलाते वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या ट्रैफिक नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं।