भारत बनाम अफगानिस्तान T20 सीरीज में भारत को लगा बड़ा झटका, मिस्ट्री स्पिनर हुआ चोट के कारण बाहर

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान T20 श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है। सभी की नजरें दूसरे T20 पर हैं कि कैसे भारतीय टीम दूसरे T20 में अफगानिस्तान को हराकर T20 सीरीज पर कब्जा करेगी। अगर भारत दूसरा T20 जीतता है, तो कप्तान श्रेयस अय्यर के पास एक सुनहरा मौका है कि वे अपनी कप्तानी में अफगानिस्तान को तीसरे T20 मैच में भी हराकर T20 सीरीज में वाइटवॉश कर दें। लेकिन यह तो हमारी कल्पना है। दूसरे T20 से पहले भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम से एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले T20 के बाद चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

IND vs AFG: चोट से नहीं उभर पाए वरुण, COE पर उठे सवाल-

वरुण चक्रवर्ती बाय हैमस्ट्रिंग और पैर की चोट का ट्रीटमेंट BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में करा रहे थे। वह ट्रीटमेंट के लिए करीब 2 महीने तक वहां रहे। 2 महीने बीतने के बाद वरुण को फिर से फिट घोषित किया गया। लेकिन पहले T20 के बाद अचानक उन्हें शारीरिक परेशानी महसूस हुई। मेडिकल जांच में यह पता चला कि उनकी चोट दोबारा उभर आई है। ऐसे में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) की ट्रीटमेंट प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। वरुण को यह चोट IPL 2026 के दौरान लगी थी।

IND vs AFG: हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर-

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई (वरुण चक्रवर्ती की जगह खेल सकते हैं), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन-

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

यह भी पढ़े- राजस्थान निकाय चुनाव: भाजपा के दिगग्जों को बड़ा झटका

क्या अफगानिस्तान कर पाएगा दूसरे T20I में वापसी या भारत करेगा सीरीज पर कब्जा

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान T20I सीरीज के पहले T20I में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। पहले T20I में भारतीय बल्लेबाजों ने 156 रन के लक्ष्य को हासिल करने में अहम किरदार निभाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 82 रन की शानदार पारी खेली है। वहीं विकेटकीपर ईशान किशन ने भी 42 रनों का योगदान देकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के बाद भारत ने तीन मैचों की T20I सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि क्या अफगानिस्तान दूसरे T20I को जीतकर सीरीज में वापसी कर पाएगा या भारत दूसरे T20I को जीतकर सीरीज पर कब्जा करेगा। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

IND vs AFG: क्या वैभव कर पाएंगे भारत में T20I डेब्यू-

पहले T20I में सभी को लग रहा था कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भारत में अपना T20I डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन वह पहले T20I में भारतीय प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे। लेकिन सूत्रों की मानें तो 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जल्द ही भारत में अपना T20I डेब्यू कर सकते हैं।

IND vs AFG: कब और कहां देखें दूसरा T20I-

भारत बनाम अफगानिस्तान T20I सीरीज में भारत ने पहले T20I में शानदार जीत दर्ज की है। इस सीरीज का दूसरा T20I 15 सितंबर को खेला जाएगा। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मैच को लाइव प्रसारित किया जाएगा। भारतीय दर्शक व अन्य दर्शक इस मैच का लुत्फ हिंदी व अंग्रेजी भाषा में उठा सकते हैं। वहीं फैनकोड ऐप पर इस मुकाबले को ऑनलाइन देखा जा सकता है।

भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड-

टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।

अफगानिस्तान का स्क्वाड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई

यह भी पढ़े- बदलती जीवनशैली से बढ़ा महिलाओं में दिल का खतरा, जानें बचाव के आसान और जरूरी उपाय

IND vs AFG: पहले टी20 में भारत ने दर्ज की शानदार जीत

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की है। 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने मात्र तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल किया। इस रन चेज में सबसे अहम भूमिका अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने निभाई है। दोनों बल्लेबाजों की धमाकेदार पारी ने भारत को पहले टी20 में शानदार जीत दिलाई। अफगानिस्तान के पास अगले टी20 में वापसी करने का मौका है। अगर वे इस सीरीज का दूसरा मुकाबला जीत जाते हैं, तो यह सीरीज और रोमांचक हो जाएगी और फिर इस सीरीज का फैसला निर्णायक तीसरे टी20 से होगा। अब देखने वाली बात यह है कि क्या भारत दूसरे टी20 को जीतकर सीरीज पर कब्जा करेगा या अफगानिस्तान दूसरे टी20 में वापसी करेगा। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

IND vs AFG: शतक से चूके अभिषेक शर्मा-

157 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सबसे अहम भूमिका अभिषेक शर्मा ने निभाई है। उन्हीं की 82 रनों की आक्रामक पारी के बदौलत भारत 157 रन के लक्ष्य को हासिल कर पाया। 256.25 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने यह पारी खेली है। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 8 ताबड़तोड़ छक्के मारे हैं। हालांकि, वे शतक नहीं बना पाए, पर फैंस का यह मानना है कि यह पारी शतक से कम नहीं है।

IND vs AFG: ईशान किशन ने खेली अहम पारी-

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने संभाली। 157 रन के लक्ष्य को हासिल करने में ईशान किशन ने अहम पारी खेली। उनकी 42 रनों की पारी के बदौलत भारत ने 14वें ओवर में ही इस लक्ष्य का पीछा कर लिया। अपनी 42 रनों की पारी में ईशान किशन ने पांच चौके और एक करारा छक्का जड़ा है।

भारत की प्लेइंग इलेवन-

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन-

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

यह भी पढ़े- राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले CM मोहन यादव ने गिनाए सरकार के काम, बोले- पहले युवाओं को जवाब दें

क्या भारत बनाम अफगानिस्तान टी20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं भारत में डेब्यू?

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान T20I श्रृंखला का आगाज़ 13 सितंबर यानी आज से होगा। इस श्रृंखला की मेजबानी अफगानिस्तान करने जा रहा है। इस सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान टीम की बात करें तो अफगानी स्क्वाड में ऑलराउंडर राशिद खान और मोहम्मद नबी की वापसी हुई है। वहीं, भारतीय टीम में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी T20I क्रिकेट में भारत में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वह सूर्यवंशी ने टी20I क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 4 जुलाई को अपना डेब्यू किया था। सभी की नजरें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी।

IND vs AFG: वैभव करने जा रहे हैं अपना T20I डेब्यू-

वैभव सूर्यवंशी आज अफगानिस्तान के विरुद्ध भारत में अपना डेब्यू कर सकते हैं। वैभव ने मुंबई के खिलाफ टी20 सीरीज खेली है। तीन मैचों की T20 सीरीज में वैभव ने 151 रन बनाए हैं। उनके इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया और अब वह T20I क्रिकेट खेलने जा रहे हैं।

IND vs AFG: वैभव के पास हैं T20 के शानदार आंकड़ा

वैभव सूर्यवंशी के पास टी20 क्रिकेट के काफी शानदार आंकड़े हैं। T20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने धूम मचाई है। उन्होंने अब तक 30 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42.68 की औसत से 1238 रन बनाए हैं। इसमें 6 अर्धशतक और 3 शतक शामिल हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-

भारत की संभावित प्लेइंग XI-

वैभव सूर्यवंशी (सलामी बल्लेबाज), अभिषेक शर्मा (सलामी बल्लेबाज), संजू सैमसन/ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/रवि बिश्नोई।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI-

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल/दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

यह भी पढ़े- EXPLAINER: बालाघाट में बैगा बच्चों की मौत पर दीपके की राजनीति हुई उजागर, लोगों ने घेरा, सवाल- नक्सलवाद खत्म होने पर चुप्पी क्यों?

ये पांच अफगानी बन सकते हैं भारतीय टीम के लिए खतरा, कैसे भारत करेगा इन खिलाड़ियों का सामना

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान टी20I श्रृंखला की शुरुआत 13 सितंबर से होगी। सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) और ICC ने अपने-अपने स्क्वायड का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान टीम का नेतृत्व इब्राहिम जादरान करेंगे, वहीं भारतीय T20I टीम की कप्तानी की कमान श्रेयस अय्यर (सरपंच साहब) को सौंप दी गई है। इस श्रृंखला से भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बाहर हो गए हैं, लेकिन ईशान के बाहर होने से भी बड़ा खतरा टीम इंडिया पर मंडरा रहा है। इस श्रृंखला में राशिद खान और मोहम्मद नबी के साथ अन्य तीन अफगानी खिलाड़ी भी इस श्रृंखला का हिस्सा बनेंगे, जो टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

IND vs AFG: क्या करामाती खान के सामने टिक पाएंगे भारतीय बल्लेबाज-

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान दुनिया के खतरनाक स्पिन गेंदबाजों की सूची में आते हैं। भारत के खिलाफ राशिद खान का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है। इसके अलावा तोड़फोड़ बल्लेबाजी के लिए भी जिताने जाते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय बल्लेबाज कैसे राशिद खान का सामना करेंगे।

IND vs AFG: इब्राहिम जादरान के खिलाफ क्या है भारत की रणनीति-

इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान टीम के उभरते हुए खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके पास T20 और वनडे दोनों का अनुभव है। शुरुआती ओवरों में पारी को बुनने में अहम किरदार निभाते हैं और सेट होने के बाद आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि भारत की इब्राहिम जादरान के खिलाफ क्या रणनीति है।

अफगानी चेज मास्टर को कैसे रोकेगा भारत-

अफगानिस्तान के चेज मास्टर रहमानुल्लाह गुरबाज दुनिया भर में रन चेज के लिए मशहूर हैं। सिर्फ अफगानी ही नहीं, भारतीय दर्शक भी गुरबाज की बल्लेबाजी काफी पसंद करते हैं। अगर गुरबाज अंत तक बल्लेबाजी करते रहे तो अफगानिस्तान का पहला T20I जीतना लगभग तय है। ऐसे में भारतीय टीम पहले T20I में कैसे गुरबाज को रोकेगी।

कैसे भारतीय बल्लेबाज करेंगे नूर अहमद का सामना-

अफगानी लेफ्ट आर्म स्पिनर नूर अहमद की गेंदबाजी काफी घातक है। नूर को IPL का भी काफी अनुभव है। उन्होंने IPL में कई सारे भारतीय बल्लेबाजों की सिट्टी-पिट्टी गुल की है। अगर नूर अहमद इस श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट लेते हैं तो यह कोई हैरानी वाली बात नहीं है।

क्या फारूकी बन सकते हैं मैच विनर-

अफगानिस्तान के लेफ्ट आर्म पेसर फजलहक फारूकी अफगानिस्तान के लिए मैच विनर बन सकते हैं। उन्होंने लंका प्रीमियर लीग में शानदार गेंदबाजी की थी। वहीं आयरलैंड के विरुद्ध उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ऐसे में वे भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं

यह भी पढ़े- ‘पिछलग्गू राष्ट्र नहीं, ताकत बन चुका भारत’… BRICS पर CM योगी ने क्यों कही ये बात? जानकर रह जाएंगे दंग

चोट के कारण ईशान किशन हुए बाहर, कौन करेगा नंबर 3 पर बल्लेबाजी?

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 आई श्रृंखला का आगाज 13 सितंबर से होगा। इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान करने जा रहा है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अफगानिस्तान स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अफगानिस्तान स्क्वाड में ऑलराउंडर राशिद खान (करामाती खान) और मोहम्मद नबी की वापसी हुई है। यह तीन मैचों की T20 सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी। लेकिन इस सीरीज से पहले भारतीय टीम व भारतीय दर्शकों को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। श्रृंखला के लिए अभ्यास करते वक्त ईशान को कमर में चोट आ गई। हालांकि नवदीप सैनी के मुताबिक ईशान किशन अब ठीक हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि ईशान किशन की जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी कौन करेगा।

IND vs AFG: संजू सैमसन की हो सकती है वापसी-

भारत को T20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन काफी समय से T20 टीम से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार संजू सैमसन को इस सीरीज में मौका मिल सकता है। हालांकि वे प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हैं, लेकिन अगर ईशान किशन पहले T20 आई मैच नहीं खेलते हैं तो संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। खुद को साबित करने का संजू सैमसन के पास यह आखिरी मौका है।

IND vs AFG: क्या तिलक कर सकते हैं नंबर 3 पर बल्लेबाजी-

ईशान किशन से पहले नंबर तीन पर बल्लेबाजी तिलक वर्मा करते थे। लेकिन अब वह पांचवें व छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। लेकिन अगर ईशान किशन पहले मैच में वापसी नहीं करते हैं तो तिलक वर्मा को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जा सकता है। इसके अलावा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की भी वापसी हो सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-

भारत की संभावित प्लेइंग XI-

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI-

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान (कप्तान), दरविश रसूली/गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी

यह भी पढ़े- क्या ट्रंप को नाराज करके Su-57 खरीदेगा भारत? पुतिन इतना जोर क्यों लगा रहे और भारत ने पहले क्यों मना किया?

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम चयन में 5 चौंकाने वाले फैसले, उठे सवाल

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की अहम टी-20 सीरीज खेलने वाली है। दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने टीम इंडिया की मुख्य टीम का … Read more

अफगानिस्तान ने आगामी T20I सीरीज के मीडिया अधिकार पाकिस्तान को दिए

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान T20I सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर 2026 को होगी। इस सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अफगानिस्तान के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वहीं, स्क्वाड में ऑलराउंडर राशिद खान (करामाती खान) और अनुभवी मोहम्मद नबी की वापसी हुई है। लेकिन शुरुआत से पहले भारतीय फैंस और मीडिया के लिए हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने भारत के विरुद्ध होने वाली T20I सीरीज के मीडिया अधिकार पाकिस्तान की मीडिया कंपनी को दे दिए हैं।

IND vs AFG: ACB ने इस पाकिस्तानी कंपनी को दिए मीडिया अधिकार-

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के विरुद्ध होने वाली T20I सीरीज के मीडिया अधिकार ट्रांस ग्रुप कंपनी को दिए हैं। यह एक पाकिस्तानी मीडिया कंपनी है। ट्रांस ग्रुप मीडिया कंपनी की बात करें तो यह कंपनी पाकिस्तान में होने वाली लोकप्रिय लीग पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के अधिकार संभालती है। इसके अलावा PCB के अधिकारों का नेतृत्व भी यही कंपनी करती है।

IND vs AFG: अफगानिस्तान करेगा मेजबानी-

इस श्रृंखला की मेजबानी अफगानिस्तान करेगा। यह सीरीज अफगानिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अफगानिस्तान की रणनीति के अनुसार, वे घरेलू मुकाबलों के लिए विदेशी स्थानों को चुनते हैं।

भारत बनाम अफगानिस्तान T20I सीरीज शेड्यूल-

13 सितंबर 2026 – पहला T20I
15 सितंबर 2026 – दूसरा T20I
17 सितंबर 2026 – तीसरा T20I

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीज के तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड-

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सदिकुल्लाह अतल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, अब्दुल्ला अहमदजई

यह भी पढ़े- नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में 165 मौतें, 1000 से ज्यादा लापता; 133 भारतीयों की तलाश, बिहार-यूपी में भी बढ़ा खतरा

IND vs AFG: रोहित शर्मा की कप्तानी और फॉर्म पर सबकी नजर, मुकाबला आज

IND vs AFG : आज भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला सिर्फ एक सामान्य मैच नहीं, बल्कि टीम इंडिया की आने वाली वर्ल्ड कप रणनीति का असली टेस्ट माना जा रहा है। आज हर ओवर में यह देखने की कोशिश होगी कि टीम इंडिया किस दिशा में आगे बढ़ रही है। क्या अनुभव … Read more

क्या भारत कर पाएगा अफगानिस्तान को वनडे सीरीज में वाइटवॉश

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 20 जून यानी शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम इस सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी है। ऐसे में अफगानिस्तान पर सीरीज में वाइटवॉश होने का खतरा मंडरा रहा … Read more