जोरहाट विमान हादसे में अलीगढ़ का वीर सपूत शहीद, जिस घर में बजनी थीं शहनाइयां वहां पसरा मातम
असम के जोरहाट एयरबेस पर वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सार्जेंट जितेंद्र शर्मा समेत पांच जवान शहीद हो गए। 15 दिन पहले ही छुट्टी पर गांव आए जितेंद्र शादी की तैयारियों में जुटे थे। शहादत की खबर से परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया।