कच्छ के क्रीक इलाके में मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गुजरात के कच्छ जिले से एक बार फिर सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। क्रीक इलाके में BSF की पेट्रोलिंग के दौरान एक लावारिस पाकिस्तानी नाव बरामद हुई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्रीक इलाके में मिली यह पाकिस्तानी नाव यहां तक कैसे पहुंची।

रात के कठिन ऑपरेशन में आईसीजी ने 55 वर्षीय मरीज की जान बचाई

लक्षद्वीप से मरीज का रात्रीकालीन मेडिकल बचाव

भारतीय तटरक्षक बल ने लक्षद्वीप के अगाती द्वीप से रात में 55 वर्षीय मरीज को दिल का दौरा पड़ने पर सफलतापूर्वक बचाया। डॉर्नियर विमान को एमआईसीयू में बदलकर ऑपरेशन किया गया और मरीज को एस्टर मेडसिटी हॉस्पिटल में सुरक्षित ट्रांसफर किया गया।

इंडियन कोस्ट गार्ड ने नाकाम की पाकिस्तान की बड़ी साजिश

इंडियन कोस्ट गार्ड ने 14 जनवरी की रात एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। अरब सागर के रास्ते भारतीय जलक्षेत्र में अवैध रूप से घुसी एक पाकिस्तानी नाव को कोस्ट गार्ड ने जब्त कर लिया। जब्त की गई पाकिस्तानी नाव का नाम ‘अल-मदीना’ बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान नाव पर मौजूद सभी 9 क्रू मेंबर्स को हिरासत में ले लिया गया।

बंगाल तट पर बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रॉलर और 35 मछुआरे पकड़े गए

बांग्लादेशी मछुआरों की गिरफ्तारी

भारतीय तटरक्षक बल ने अंतरराष्ट्रीय जलसीमा उल्लंघन के आरोप में दो बांग्लादेशी ट्रॉलर और उनके 35 मछुआरों को गिरफ्तार किया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए हैं।

नामखाना में समुद्र का कहर, ट्रॉलर डूबा, मछुआरों की तलाश जारी

नामखाना ट्रॉलर हादसा, मछुआरों की तलाश जारी

नामखाना से समुद्र में मछली पकड़ने गए ट्रॉलर एफबी पारमिता–11 के डूबने से 5 मछुआरे अभी भी लापता हैं। 11 मछुआरों को सुरक्षित बचाया गया। हादसे के कारण स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है और खोज जारी है।