सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 के लिए अमेरिका-कनाडा दौरे पर

भूपेंद्र पटेल अमेरिका-कनाडा दौरे पर रवाना

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं। वे निवेशकों, उद्योग जगत, टेक्नोलॉजी सेक्टर के नेताओं समुदायों से मुलाकात कर गुजरात में विदेशी निवेश बढ़ाने की कोशिश करेंगे और समिट में शामिल होने का निमंत्रण देंगे।

गुजरात के कई सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Gujarat Bomb Threat:

Gujarat Bomb Threat: गुजरात के कई शहरों में पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सूरत, नवसारी, भरूच और नर्मदा जिलों में मिले धमकी भरे ई-मेल के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और खुफिया एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि, घंटों चली तलाशी के बाद किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

Gujarat Bomb Threat: सूरत और नवसारी में खाली कराए गए कार्यालय-

सूरत के उमरा (पिपलोद) स्थित पासपोर्ट कार्यालय और नानपुरा डाकघर को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद दोनों परिसरों को खाली करा लिया गया। पुलिस, डॉग स्क्वायड और BDDS की टीमों ने पूरे परिसर की गहन जांच की। वहीं, नवसारी के मुख्य डाकघर में भी ई-मेल के जरिए बम होने की सूचना मिली। कई घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद वहां भी कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Gujarat Bomb Threat: भरूच और नर्मदा में भी बढ़ाई गई सुरक्षा-

गृह विभाग के निर्देश पर भरूच और नर्मदा जिलों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। भरूच के मुख्य डाकघर समेत जिले के सभी प्रमुख डाकघरों में पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने व्यापक जांच अभियान चलाया। नर्मदा जिले के राजपीपला स्थित मुख्य डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र की भी तलाशी ली गई। जांच के दौरान कुछ समय के लिए कामकाज रोका गया, जिसे स्थिति सामान्य होने के बाद दोबारा शुरू कर दिया गया।

साइबर सेल कर रही ई-मेल की जांच-

धमकी भरे ई-मेल की जांच अब साइबर क्राइम ब्रांच और अन्य तकनीकी एजेंसियां कर रही हैं। ई-मेल किस IP एड्रेस से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाने के लिए डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

अफवाहों से बचने की अपील-

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही कहा है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दें

यह भी पढ़े- दिल्ली समेत तीन राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, जानें कब जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

अहमदाबाद धमाकों के लिए दोषी 38 आतंकियों को होगी फांसी, हाईकोर्ट ने सजा पर लगाई मुहर, 56 लोग मारे गए थे

Gujarat: अहमदाबाद धमाकों के लिए दोषी 38 आतंकियों को होगी फांसी, हाईकोर्ट ने सजा पर लगाई मुहर, 56 लोग मारे गए थे

Gujarat: 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने विशेष अदालत के फैसले को पर मुहर लगा दी है।स्पेशल कोर्ट ने सीरियल ब्लास्ट के लिए दोषी 38 आतंकियों को फांसी की सजा और 11 अन्य लोगों को आजीवन कैद की सजा दी थी।हाईकोर्ट ने इस फैसले को बरकरार रखा है। सीरियल ब्लास्ट में … Read more

गुजरात में बच्चों के लिए बनेगा हेल्थ पासपोर्ट, जन्म से 18 साल तक एक जगह मिलेगा पूरा मेडिकल रिकॉर्ड

गुजरात सरकार ने बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए एक नई पहल शुरू की है। अब राज्य में जन्म से लेकर 18 साल तक के हर बच्चे का हेल्थ पासपोर्ट बनाया जाएगा। हेल्थ पासपोर्ट की एक फिजिकल कॉपी अभिभावकों को दी जाएगी, जबकि पूरा रिकॉर्ड SH-RBSK के डिजिटल पोर्टल पर भी सुरक्षित रहेगा।

चलती बस में रील बनाना पड़ा भारी, वीडियो बनाते पकड़ा गया ड्राइवर; नौकरी से धोना पड़ा हाथ

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह कई लोगों पर इस कदर हावी हो गई है कि वे अपनी और दूसरों की जान तक जोखिम में डालने से नहीं चूक रहे। इस घटना के बाद सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ का बड़ा एक्शन, 568 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, मददगारों की भी जांच शुरू

गुजरात में अवैध घुसपैठ और गैरकानूनी रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान तेज कर दिया गया है। ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ को गुजरात सरकार के उस व्यापक अभियान का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत अवैध आव्रजन पर रोक लगाने और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात, दमन और लक्षद्वीप को 22 हजार करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 5 जून को गुजरात और दमन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री लक्षद्वीप के लिए करीब 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण बंदरगाह परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं के तहत कलपेनी और कदमत द्वीपों पर आधुनिक पोर्ट सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

ऊंटनी के दूध से आई नई श्वेत क्रांति, कच्छ में अच्छी कमाई कर रहे पशुपालक

Gujarat: ऊंटनी के दूध से आई नई श्वेत क्रांति, कच्छ में अच्छी कमाई कर रहे पशुपालक

Gujarat: कच्छ के रेगिस्तान में पशुपालन पर निर्भर सैंकड़ों परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है ऊंटनी का दूध। पहले ऊंटनी का दूध पानी के भाव बिकता था, लेकिन गुजरात सरकार के प्रयासों से कच्छ की सरहद डेयरी ने न केवल दूध खरीदने की व्यवस्था की, बल्कि ऊंट पालकों को इसके लिए 50 से 55 … Read more

75 वर्षों बाद इतिहास रचेगा सोमनाथ, 11 तीर्थों के जल से पहली बार शिखर पर भव्य कुंभाभिषेक

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर भव्य कुंभाभिषेक समारोह आयोजित किया जा रहा है। 11 तीर्थों के पवित्र जल से मंदिर के शिखर का अभिषेक होगा। कार्यक्रम में वैदिक अनुष्ठान, महारुद्र यज्ञ और वायु सेना का विशेष हवाई प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

जीजा-साली निकले ‘बंटी-बबली’, गुजरात में चोरी कर जी रहे थे लग्जरी लाइफ

गुजरात के वलसाड जिले में हुई एक चोरी की वारदात ने पुलिस को ऐसे जीजा-साली गैंग तक पहुंचा दिया, जो लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लग्जरी जिंदगी जी रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजू कालमेध के खिलाफ महाराष्ट्र और गुजरात में पहले से कई चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं सोनिया पाटील का भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है।