मुजफ्फरनगर के जाटों के मन में क्या है? जयंत चौधरी, योगी और 2027 के चुनाव पर लोगों ने बताया अपना रुख

जाट समाज के बीच क्या है जयंत का असर?

मुजफ्फरनगर की ग्राउंड रिपोर्ट में स्थानीय लोगों ने जयंत चौधरी और योगी आदित्यनाथ को लेकर अपनी राय रखी। बातचीत में किसान, गन्ने के दाम, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और 2027 के चुनाव जैसे मुद्दे सामने आए। कुछ लोगों ने अखिलेश यादव और कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर भी अपनी बात रखी।

रालोद छोड़ आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए राव केसर

सहारनपुर की राजनीति में बड़ा उलट फेर, RID अलविदा, आजाद समाज पार्टी में रखा कदम, (राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिलाध्यक्ष राव केसर ने अब रालोद को अलविदा कहकर आजाद समाज पार्टी ज्वाइन की)। बताया जा रहा है कि राव केसर जिला अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से पार्टी से नाराज चल रहे थे और पार्टी कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हो रहे थे।