भोपाल में किसानों का प्रदर्शन तेज, सीएम हाउस घेराव की तैयारी; नर्मदापुरम रोड पर बढ़ी सुरक्षा

भोपाल में किसानों का प्रदर्शन, सीएम हाउस कूच

मूंग खरीदी और ई-टोकन सिस्टम की मांग को लेकर हजारों किसान भोपाल पहुंचे हैं। प्रशासन से बातचीत विफल होने के बाद किसान मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच की तैयारी कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित हुआ है।