अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पहली बार सुबह 4 बजे दौड़ेगी कोलकाता मेट्रो, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

योग दिवस पर सुबह 4 बजे चलेगी कोलकाता मेट्रो

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोलकाता मेट्रो अपने 42 साल के इतिहास में पहली बार सुबह 4 बजे से सेवाएं शुरू करेगी। यह व्यवस्था रेड रोड पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए की गई है।