नीली झील किनारे CM रेखा गुप्ता ने किया योग, कहा- स्वस्थ दिल्ली बनाने में निभाएगा अहम भूमिका

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आसोला-भाटी स्थित नीली झील के किनारे सैकड़ों योग साधकों के साथ योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि दिल्ली अपनी समृद्ध हरित विरासत पर गर्व करती है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ मध्य प्रदेश, जबलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया योग, इंदौर ने बनाया नया रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में योग दिवस पर दिखा उत्साह

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जबलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने योग किया, जबकि इंदौर ने भ्रामरी प्राणायाम में नया रिकॉर्ड बनाया। प्रदेशभर में स्वस्थ जीवनशैली और योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

योग दिवस 2026: सफेद बालों की समस्या से राहत दिला सकता है सर्वांगासन, आयुष मंत्रालय ने बताया फायदेमंद

योग दिवस 2026: सर्वांगासन के बड़े फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ है। आयुष मंत्रालय ने सर्वांगासन को लाभकारी बताया है। यह आसन समय से पहले सफेद बालों की समस्या कम करने, हार्मोन संतुलित रखने, पाचन सुधारने और शरीर में ऊर्जा व स्फूर्ति बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पहली बार सुबह 4 बजे दौड़ेगी कोलकाता मेट्रो, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

योग दिवस पर सुबह 4 बजे चलेगी कोलकाता मेट्रो

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोलकाता मेट्रो अपने 42 साल के इतिहास में पहली बार सुबह 4 बजे से सेवाएं शुरू करेगी। यह व्यवस्था रेड रोड पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए की गई है।