प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग ने चाकू से किया हमला

राजधानी दिल्ली में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला तिलक नगर इलाके से सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मृतक और अपनी बहन के संबंधों से नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

पत्नी की जिद के आगे झुका पति, प्रेमी से करवाई शादी, बच्चों ने मां को ठुकराया

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पति ने सामाजिक दबाव या गुस्से की बजाय ऐसा फैसला लिया। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे भावुक पल तब आया, जब दोनों छोटे बच्चों ने अपनी मां के साथ जाने से मना कर दिया। आशीष और पिंकी के दो बेटे अभिनव (7 साल) और अनुराग (4 साल) ने अपने पिता के साथ रहने का फैसला किया।

देवास में हैरान करने वाला मामला, प्रेम प्रसंग में युवती चढ़ी मोबाइल टावर, घंटों बाद सुरक्षित उतरी

मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 17 से 18 साल की उम्र की एक युवती अचानक गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि युवती एक युवक से शादी की मांग पर अड़ी हुई थी, जिसके चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया।