देहरादून में महंगाई का बड़ा झटका, नींबू 250 रुपये किलो पहुंचा, फल-सब्जियों से लेकर दूध-दही तक महंगा

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में महंगाई ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खाने-पीने की जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से परिवारों का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है।