बंगाल की खाड़ी में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई ट्रॉलर, 15 मछुआरों का अब तक नहीं मिला कोई सुराग
बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने गई ‘मां काली’ ट्रॉलर लापता हो गई है। ट्रॉलर पर सवार 15 मछुआरों का अब तक कोई पता नहीं चला है। खराब मौसम के बाद संपर्क टूट गया। नेवी, हेलीकॉप्टर और प्रशासन की मदद से समुद्र में लगातार बचाव अभियान चलाया जा रहा है।