NEET Protest: छात्रों पर नहीं होगी FIR, 2700 आरोपियों पर कार्रवाई जारी; सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को भी दी चेतावनी

 NEET Protest:

NEET Protest: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार अपने वादे पर कायम है और छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होगी। NEET Protest: 2700 से अधिक आरोपियों … Read more

NEET Protest: CJP प्रदर्शन के दौरान रुचिका सिंह पर FIR, सौरव दास के बयान से तेज हुई बहस

NEET Protest:

NEET Protest: नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रुचिका सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ने राजनीतिक और सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। मामले में अब दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। NEET Protest: क्या … Read more

NEET प्रदर्शन के बीच चर्चा में आए CJP प्रवक्ता सौरव दास

NEET Protest:

NEET Protest: नई दिल्ली में NEET परीक्षा पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में बनी इस नई राजनीतिक पार्टी में युवा चेहरों की बड़ी भूमिका है। जंतर-मंतर पर आयोजित छात्र आंदोलन के बाद सौरव दास पार्टी से जुड़े और जल्द ही उन्हें प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

NEET Protest: खोजी पत्रकार के रूप में बनाई पहचान-

लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, सौरव दास नई दिल्ली में स्वतंत्र (फ्रीलांस) जांच पत्रकार हैं। उन्होंने 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और कानून, शासन, न्यायपालिका, अपराध तथा पारदर्शिता से जुड़े विषयों पर लगातार रिपोर्टिंग की। वे क्लाइमेट एक्शन फ्रंट (Climate Action Front) के सह-संस्थापक भी हैं।

NEET Protest: इंटर्नशिप से फ्रीलांस पत्रकारिता तक का सफर-

सौरव दास ने दिसंबर 2018 से जनवरी 2019 के बीच एक मीडिया संस्थान में इंटर्नशिप कर पत्रकारिता की बुनियादी बातें सीखीं। इसके बाद उन्होंने Media Monks और Content Associates जैसी संस्थाओं के साथ काम किया। बाद में उन्होंने स्वतंत्र पत्रकार के रूप में रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग को अपना करियर बनाया।

RTI और रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग पर विशेष फोकस-

सौरव दास ने पिछले कुछ वर्षों में कई गहन शोध-आधारित रिपोर्टें लिखीं, जो देश के प्रमुख प्रकाशनों में प्रकाशित हुईं। सूचना का अधिकार (RTI) कानून से जुड़े मामलों पर भी उन्होंने सक्रिय रूप से काम किया और पारदर्शिता से जुड़े कई मुद्दे उठाए।

न्यायपालिका पर लिख रहे पहली किताब-

वर्तमान में सौरव दास अपनी पहली पुस्तक ‘Complicit Silence: The Court’s Role in India’s Quiet Suffering’ लिख रहे हैं। यह पुस्तक भारतीय न्यायपालिका की भूमिका पर केंद्रित है और इसमें न्याय व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मामलों और पीड़ितों की कहानियों के जरिए अपने विचार प्रस्तुत किए गए हैं।

कोविड-19 के दौरान भी निभाई अहम भूमिका-

कोविड-19 महामारी के दौरान सौरव दास ने एक राज्य उच्च न्यायालय में हस्तक्षेप किया था। इसके बाद केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने महामारी से जुड़े जरूरी सूचना अनुरोधों की अपीलों पर तेजी से कार्रवाई करने का निर्णय लिया। इस पहल को सूचना तक लोगों की पहुंच आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

 CJP में नई जिम्मेदारी, बढ़ी राजनीतिक चर्चा-

CJP में प्रवक्ता बनने के बाद सौरव दास अब राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखते नजर आ रहे हैं। NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलनों के बीच उनकी सक्रियता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है। युवा नेतृत्व वाली इस पार्टी और सौरव दास की भूमिका पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है

यह भी पढ़े- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का आंदोलन खत्म करने का ऐलान, लोगों से वापास जाने की अपील

नीट पेपर लीक पर भड़के मुख्यमंत्री विजय, बोले- राज्यों को मिले पूरा अधिकार, छात्रों का भविष्य दांव पर

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने नीट परीक्षा को खत्म करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विजय ने मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला 12वीं के अंकों के आधार पर देने और राज्यों को फैसला लेने का अधिकार देने की मांग की।