तमिलनाडु में सीएम विजय का बड़ा फैसला! हेल्थ इंश्योरेंस 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध उत्पादकों को भी बड़ी राहत

तमिलनाडु सरकार के बड़े ऐलान

तमिलनाडु सरकार ने स्वास्थ्य, मेडिकल शिक्षा और दूध उत्पादकों के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। हेल्थ इंश्योरेंस कवर 25 लाख रुपये किया गया है। दूध खरीद मूल्य बढ़ा है। मेडिकल शिक्षा के लिए 351 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं और पेरम्बलूर में 400 बेड का अस्पताल बनेगा।

सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत अब ‘तमिल थाई वाजथु’ से, CM विजय विधानसभा में लाएंगे बड़ा प्रस्ताव

तमिल थाई वाजथु पर विजय का प्रस्ताव

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत ‘तमिल थाई वाजथु’ से कराने के लिए विधानसभा में विशेष प्रस्ताव लाएंगे। प्रस्ताव का उद्देश्य कार्यक्रमों के प्रोटोकॉल को स्पष्ट करना है। ‘वंदे मातरम’ को लेकर जारी विवाद के बीच सरकार सभी दलों की सहमति चाहती है।

त्रिशा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लिया

उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, FIR दर्ज

त्रिशा विवाद से जुड़े कथित आपत्तिजनक बयान के बाद उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु पुलिस ने हिरासत में लिया। उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है और BJP व TVK ने कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध तेज कर दिया है।

मदुरै में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने कारों की टक्कर में 3 साल की बच्ची समेत 5 लोगों की मौत

मदुरै में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

तमिलनाडु के मदुरै जिले में एक कार डिवाइडर पार कर दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में तीन साल की बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तमिलनाडु कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कावेरी जल विवाद में ‘दोहरा मापदंड’ अपनाने का आरोप

कावेरी विवाद पर भाजपा पर बरसे मणिकम टैगोर

तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने कावेरी जल विवाद को लेकर भाजपा पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्र सरकार और तमिलनाडु भाजपा नेतृत्व से राज्य के जल अधिकारों पर जवाब मांगा तथा भाजपा की राजनीति पर सवाल उठाए।

तमिलनाडु में अब हर नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार बनेगी ‘मामा’

तमिलनाडु सरकार ने नवजात बच्चों के लिए एक अनोखी योजना शुरू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री C Joseph Vijay के नेतृत्व में राज्य में ‘थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ योजना लागू की जाएगी। तमिलनाडु सरकार की यह योजना सिर्फ एक सरकारी स्कीम नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को जोड़ने की एक कोशिश है।

तमिलनाडु में बड़ा हादसा: सी-फूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, 7 महिला कर्मचारियों की मौत

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पेरियापालयम के पास मंजांगरानाई स्थित एक निजी सी-फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। प्रशासन ने फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जानकारी में वाल्व में खराबी की आशंका जताई जा रही है।

AIADMK को बड़ा झटका, 300 से ज्यादा नेता TVK में शामिल; विजय के नेतृत्व पर जताया भरोसा

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। विपक्षी दल AIADMK को झटका देते हुए उसके 300 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आधिकारिक तौर पर तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (TVK) की सदस्यता ग्रहण कर ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सेंगोत्तैयान ने कहा कि तमिलनाडु की जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है और मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

तमिलनाडु के सीएम विजय आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, तमिलनाडु के विकास पर होगी अहम बातचीत

विकास मुद्दों को लेकर पीएम मोदी से मिलेंगे विजय

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय पहली बार आधिकारिक दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान राज्य के विकास, वित्तीय सहायता, मेट्रो परियोजना, उर्वरक आपूर्ति और कावेरी विवाद जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, 14 लाख किसानों का फसल ऋण होगा माफ

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री Vijay ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए सहकारी बैंक फसल ऋण माफी का ऐलान किया है। वहीं मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को कावेरी नदी पर कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदातु बांध प्रोजेक्ट को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी की।