रूस की वॉन्टेड लिस्ट में Telegram के फाउंडर पावेल डुरोव, आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप

Pavel Durov:

Pavel Durov: रूस ने मैसेजिंग ऐप Telegram के संस्थापक पावेल डुरोव के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में शामिल कर लिया है। रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने डुरोव पर आतंकवाद और चरमपंथी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब रूस और टेलीग्राम के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

Pavel Durov: आतंकवाद और साइबर अपराध को बढ़ावा देने का आरोप-

रूसी सुरक्षा एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) ने अपने बयान में कहा कि टेलीग्राम प्रशासन ने रूस में सक्रिय कई ऐसे चैनलों, चैट और बॉट्स को नहीं हटाया, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन की खुफिया एजेंसियां, आतंकी संगठन और चरमपंथी समूह कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों, सामूहिक हमलों और साइबर धोखाधड़ी की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने के लिए कर रहे थे।

Pavel Durov: कौन हैं पावेल डुरोव-

41 वर्षीय पावेल डुरोव का जन्म रूस में हुआ था और उन्हें Telegram के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। उनके पास वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और फ्रांस की नागरिकता है। हाल के वर्षों में उनका रूसी सरकार के साथ कई मुद्दों पर विवाद रहा है।

पहले भी लगा चुके हैं गंभीर आरोप-

डुरोव ने इसी साल दावा किया था कि रूसी अधिकारियों ने उनके खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है। उनका आरोप था कि सरकार निजता (Privacy) और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (Freedom of Expression) को सीमित करने के लिए टेलीग्राम पर दबाव बना रही है और प्लेटफॉर्म तक पहुंच बाधित करने के लिए झूठे आधार तैयार किए जा रहे हैं।

दोषी साबित होने पर उम्रकैद तक की सजा संभव-

रूसी कानून के तहत यदि पावेल डुरोव पर लगाए गए आरोप अदालत में साबित हो जाते हैं, तो उन्हें उम्रकैद की सजा का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल इस मामले में डुरोव या टेलीग्राम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है

यह भी पढ़े- अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरे किसान, भोपाल में आंदोलन ने पकड़ा जोर, सीएम हाउस की ओर कूच की चेतावनी

NEET UG परीक्षा से पहले बड़ा विवाद, टेलीग्राम ने दिल्ली हाई कोर्ट का किया रुख

NEET UG News : नीट-यूजी की 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा से पहले अपने प्लेटफाॅर्म पर अस्थायी रोक लगाने के केंद्र सरकार के निर्णय के विरुद्ध टेलीग्राम ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख़ किया है। हाई कोर्ट इस मामले पर बुधवार को ही तत्काल सुनवाई करेगा। इस मामले का उल्लेख टेलीग्राम की तरफ … Read more

टेलीग्राम फाउंडर का बड़ा एलान उनके स्पर्म से मां बनने वाली महिलाओं का सारा खर्चा खुद उठाएंगे

Pavel Durov: टेलीग्राम फाउंडर का बड़ा एलान उनके स्पर्म से मां बनने वाली महिलाओं का सारा खर्चा खुद उठाएंगे

पावेल डुरोव का यह कदम न केवल चिकित्सा जगत बल्कि कानूनी और सामाजिक दृष्टिकोण से भी नई बहस छेड़ चुका है। एक तरफ जहां लोग इसे गिरती जन्मदर को रोकने की दिशा में एक साहसी प्रयास मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति के सौ से अधिक बच्चों का पिता होना चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि मॉस्को के इस फर्टिलिटी क्लिनिक में डुरोव के इस ऑफर पर कितनी महिलाएं आगे आती हैं।