प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नया खुलासा, ज्यादा खून बहने से गई जान

Premanand Maharaj:

Premanand Maharaj: दीपक लोधी ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से कथित तौर पर छलांग लगा दी थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें उन्हें जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है। वृंदावन के सीओ संदीप कुमार सिंह के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक जांच में मामला पहली नजर में आत्महत्या का प्रतीत होता है।

Premanand Maharaj: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ज्यादा खून बहने का खुलासा-

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दीपक की मौत अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ऊंचाई से गिरने की वजह से शरीर में कई गंभीर चोटें आई थीं, जिनसे भारी ब्लीडिंग हो सकती है।

Premanand Maharaj: प्राइवेट पार्ट पर चोट के साक्ष्य, कमरे से ग्राइंडर बरामद-

जांच के दौरान पुलिस को दीपक के प्राइवेट पार्ट के कटने के साक्ष्य भी मिले हैं। इसके अलावा, जिस कमरे में वह रहते थे, वहां से एक ग्राइंडर भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि चोट किन परिस्थितियों में लगी, यह फॉरेंसिक और विशेषज्ञ जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की-

घटना के बाद दीपक के परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनके बहनोई सोनू पटेल के मुताबिक, दीपक साल 2024 से प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े हुए थे। परिजनों का आरोप है कि दीक्षा लेने के बाद उनका परिवार से संपर्क लगभग पूरी तरह खत्म हो गया था।

अंतिम संस्कार के बाद जांच जारी-

परिजनों के अनुसार, दीपक अपने पास मोबाइल फोन भी नहीं रखते थे और जब परिवार के लोग उनसे मिलने आते थे, तो उन्हें मिलने नहीं दिया जाता था। फिलहाल वृंदावन में दीपक लोधी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मथुरा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

यह भी पढ़े- तिलकनगर में सड़क निरीक्षण के दौरान विवाद, प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

गुरु पूर्णिमा पर वृंदावन में संत प्रेमानंद का भव्य स्वागत, शिष्यों ने गुलाब के फूल बिछाए

Premanand Maharaj:

Premanand Maharaj: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वृंदावन में संत प्रेमानंद का उनके शिष्यों और भक्तों ने भव्य स्वागत किया। बुधवार सुबह गुरु पूजन और श्रीराधा केली कुंज में भक्तों को दर्शन देने के बाद जब संत प्रेमानंद यमुना विहार कुंज आश्रम पहुंचे तो शिष्यों ने उनके स्वागत के लिए रास्ते में गुलाब के … Read more

मौन और एकांतवास में गए प्रेमानंद महाराज, भावुक संदेश में बोले- मैं मिलूं या न मिलूं नाम जप करते रहिए

मौन और एकांतवास में गए प्रेमानंद महाराज, भावुक संदेश में बोले- मैं मिलूं या न मिलूं नाम जप करते रहिए

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के भक्त इन दिनों उनकी सेहत को लेकर बेहद चिंतित हैं। वृंदावन में रोज सुबह 3 बजे निकलने वाली उनकी प्रसिद्ध पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। आश्रम की ओर से बताया गया कि महाराज जी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रहे हैं, जिसके बाद … Read more

प्रेमानंद महाराज के दर्शन की नई नियमावली, अब कम समय में हुआ करेगी एकांतिक वार्ता

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के दर्शन की नई नियमावली, अब कम समय में हुआ करेगी एकांतिक वार्ता

Premanand Maharaj: वृंदावन के विख्यात संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के दर्शनों के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए आश्रम प्रबंधन ने टोकन व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले भक्तों के समय की बचत करना और दर्शन प्रक्रिया को अधिक … Read more

प्रेमानंद जी को स्कूटी चलाते देख दंग रह गए भक्त, वीडियो वायरल

प्रेमानंद जी को स्कूटी चलाते देख दंग रह गए भक्त, वीडियो वायरल

Premanand Maharaj: धर्म, साधना और त्याग की भूमि वृंदावन में गुरुवार सुबह ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को चौंका दिया। आमतौर पर साधना, प्रवचन और आध्यात्मिक जीवन के लिए पहचाने जाने वाले संत प्रेमानंद महाराज इस बार किसी प्रवचन मंच पर नहीं, बल्कि खुद स्कूटी चलाते हुए नजर आए। यह दृश्य इतना … Read more