कान्स में तालियां बटोरने वाली अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ 3 साल बाद ओटीटी पर देगी दस्तक

अनुराग कश्यप की चर्चित फिल्म ‘कैनेडी’ को अंतरराष्ट्रीय मंच पर जबरदस्त सराहना मिली थी। साल 2023 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने करीब 7 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाईं, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। कान्स में मिली सफलता के बाद ‘कैनेडी’ को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में दिखाया गया। फिल्म को सिडनी फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया, जहां दर्शकों ने इसकी कहानी के साथ-साथ सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर की खास तौर पर तारीफ की।