मेड बनकर आई महिला ने बुजुर्ग को बेहोश कर की लाखों की चोरी, ग्रेटर नोएडा सोसायटी में सनसनी
ग्रेटर नोएडा की एक हाईराइज सोसायटी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।