फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइवर्स को ले जा रहा प्लेन क्रैश; 11 लोगों की मौत
फ्रांस के पूर्वी हिस्से में रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। नैंसी (Nancy) के पास स्थित टॉम्बलेन (Tomblaine) इलाके में स्काईडाइवर्स को लेकर उड़ान भर रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल की बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही रोक दी है। विशेषज्ञ टीम विमान के मलबे की जांच कर रही है, जबकि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।