कासगंज में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, निर्माणाधीन हाईवे पर गिरा विमान, महिला पायलट गंभीर घायल
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन हाईवे पर जा गिरा। राहत की बात यह रही कि एयरक्राफ्ट निर्माणाधीन हाईवे पर गिरा। यदि यह किसी आबादी वाले इलाके या व्यस्त सड़क पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।