‘सडन इन्फेंट डेथ सिंड्रोम’ क्या है? शिशु में अचानक मृत्यु के कारण और इससे जुड़े जोखिम को कैसे कम करें

शिशु अचानक मृत्यु सिंड्रोम एक दुर्लभ लेकिन गंभीर स्थिति है। इसमें स्वस्थ शिशु नींद के दौरान अचानक मृत्यु का शिकार हो सकता है। सही जानकारी, सुरक्षित नींद के नियम, धूम्रपान से दूरी और साफ वातावरण अपनाकर इस जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।