श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद पार्किंग में बिगड़ा विमान का संतुलन, VDGS पोल से हुई टक्कर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर खंभे से टकराया इंडिगो विमान

श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान VDGS सिस्टम के खंभे से टकरा गया। विमान में करीब 200 यात्री और क्रू सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जांच की जा रही है।

बर्फबारी का असर, श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द, सैकड़ों पर्यटक फंसे

कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। मंगलवार को श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। उड़ानों के रद्द होने से सैकड़ों पर्यटक जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में फंस गए हैं। ये पर्यटक वीकेंड और गणतंत्र दिवस की छुट्टियां मनाकर लौटने वाले थे।