उज्जैन के तराना में विवाद के बाद हिंसा, पथराव और आगजनी
उज्जैन जिले के तराना कस्बे में गुरुवार रात शुरू हुआ विवाद शुक्रवार दोपहर बाद हिंसक रूप ले गया। शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में आग लगने की घटना के बाद शहर में अफवाह फैल गई कि अज्ञात लोगों ने जानबूझकर आगजनी की है। अचानक मचे बवाल से इलाके में दहशत फैल गई और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाया।