बीरभूम में होटल में भीषण अग्निकांड, सोते समय 7 लोगों की मौत, कई झुलसे; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
पश्चिम बंगाल के तारापीठ में सोमवार तड़के होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बताया गया कि रिसेप्शन के AC से आग शुरू हुई और धुआं पूरे होटल में फैल गया। मृतकों में तीर्थयात्री भी शामिल हैं।