कोलकाता के होटल में भीषण आग, बच्चे समेत 9 की मौत; 6 लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत

कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में होटल में देर रात भीषण आग लगने से बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हैं। दमकल और आपदा प्रबंधन टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे की वजह की जांच जारी है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

बीरभूम में होटल में भीषण अग्निकांड, सोते समय 7 लोगों की मौत, कई झुलसे; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

होटल में AC से लगी आग, 7 की मौत

पश्चिम बंगाल के तारापीठ में सोमवार तड़के होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बताया गया कि रिसेप्शन के AC से आग शुरू हुई और धुआं पूरे होटल में फैल गया। मृतकों में तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर अब अधिकारियों की भी होगी जवाबदेही

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी भीषण आग ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी। मालवीय नगर होटल अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है कि अब अवैध निर्माण और सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के बाद खुली बड़ी पोल, 6 कमरों की अनुमति पर बना दिए 25 कमरे!

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को हुआ भीषण अग्निकांड पूरे देश को झकझोर गया। फ्लोरिस स्टे होटल में लगी आग में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। 21 लोगों की मौत के बाद अब होटल मालिक, फायर सेफ्टी व्यवस्था और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।