इंग्लैंड में टीबी से मौतों पर बड़ा खुलासा, समय पर बीमारी की पहचान न होने से हर सप्ताह जा रही एक जान
एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि इंग्लैंड में हर सप्ताह एक व्यक्ति की मौत टीबी की देर से पहचान के कारण हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद बीमारी का पता चलने से इलाज का मौका नहीं मिल पाता। विशेषज्ञों ने जांच प्रक्रिया सुधारने की जरूरत बताई है।