Lifestyle Tips: स्वस्थ जीवनशैली से बीमारियों को कहें अलविदा, सही दिनचर्या और जीवनशैली है ज़रूरी

रोग से युद्ध नहीं, दिनचर्या को शुद्ध करके पाया जा सकता है छुटकारा

बदलते मौसम को अक्सर बीमारी का दोष दिया जाता है, लेकिन असली कारण हमारी जीवनशैली होती है। अष्टांग योग के अनुसार, सुबह जल्दी उठना, गुनगुना पानी पीना, मुख और जिह्वा की सफाई करना, ऑयल पुलिंग और हल्का व्यायाम करने से शरीर को रोगों से दूर रखा जा सकता है और स्वस्थ जीवन जीना संभव है।