ब्रेस्ट कैंसर की पहचान में देरी बनी बड़ी वजह, भारत में सिर्फ 65.7% सर्वाइवल रेट: WHO रिपोर्ट में खुलासा

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवल रेट पर WHO रिपोर्ट

WHO की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ब्रेस्ट कैंसर मरीजों के पांच साल तक जीवित रहने की दर में सुधार हुआ है, लेकिन यह अब भी वैश्विक औसत और विकसित देशों से कम है। विशेषज्ञ समय पर जांच, बेहतर इलाज और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

बार-बार छींक और बंद नाक से हैं परेशान? सिर्फ धूल-मिट्टी नहीं, ये 6 वजहें भी बढ़ाती हैं एलर्जी

 Allergy Triggers:

Allergy Triggers: हम अपने दिन का बड़ा हिस्सा बिस्तर पर बिताते हैं, लेकिन गद्दों, तकियों और चादरों में मौजूद डस्ट माइट्स एलर्जी का बड़ा कारण बन सकते हैं। पीजीआई चंडीगढ़ की एचओडी डॉ. जयमंती बख्शी के मुताबिक, अगर सुबह उठते ही छींकें आना या नाक बंद होना शुरू हो जाए तो इसकी वजह आपका बिस्तर … Read more

गुजरात में बच्चों के लिए बनेगा हेल्थ पासपोर्ट, जन्म से 18 साल तक एक जगह मिलेगा पूरा मेडिकल रिकॉर्ड

गुजरात सरकार ने बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए एक नई पहल शुरू की है। अब राज्य में जन्म से लेकर 18 साल तक के हर बच्चे का हेल्थ पासपोर्ट बनाया जाएगा। हेल्थ पासपोर्ट की एक फिजिकल कॉपी अभिभावकों को दी जाएगी, जबकि पूरा रिकॉर्ड SH-RBSK के डिजिटल पोर्टल पर भी सुरक्षित रहेगा।

इंग्लैंड में टीबी से मौतों पर बड़ा खुलासा, समय पर बीमारी की पहचान न होने से हर सप्ताह जा रही एक जान

इंग्लैंड में टीबी से मौतों का बड़ा खुलासा

एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि इंग्लैंड में हर सप्ताह एक व्यक्ति की मौत टीबी की देर से पहचान के कारण हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद बीमारी का पता चलने से इलाज का मौका नहीं मिल पाता। विशेषज्ञों ने जांच प्रक्रिया सुधारने की जरूरत बताई है।

भोपाल के हमीदिया अस्पताल का बर्न वार्ड बना ‘भट्ठी’, 90% तक झुलसे मरीज गर्मी में इलाज को मजबूर

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया अस्पताल के बर्न वार्ड की हालत गंभीर सवाल खड़े कर रही है। बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. अरुण भटनागर के अनुसार एसी से जुड़े बिजली कार्यों के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन मामला अलग-अलग विभागों के बीच अटका हुआ है।

पंजाब में हड्डी और जोड़ के इलाज पर 84 करोड़ रुपये खर्च, हजारों मरीजों को मिला मुफ्त उपचार

पंजाब में हड्डियों, जोड़ों और दुर्घटनाओं से जुड़ी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य में ऑर्थोपेडिक बीमारियों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सुलभ और किफायती सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करना जरूरी हो गया है।

पंजाब में बढ़ीं मौसमी बीमारियां, 4 महीने में तेज बुखार के 5,840 केस; बच्चों पर सबसे ज्यादा खतरा

पंजाब में गर्मी और उमस बढ़ने के साथ ही मौसमी बीमारियों ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि बीमारियों को रोकने के लिए जागरूकता, साफ-सफाई, टीकाकरण और मच्छरों से बचाव बेहद जरूरी है।

98 दिन तक मौत से लड़ती रही बेटी, परिवार छोड़कर भाग गया, डॉक्टरों ने बचा ली जान

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की रहने वाली 20 साल की एक युवती की जिंदगी किसी चमत्कार से कम नहीं रही। करीब 98 दिन तक चले इलाज के बाद युवती पूरी तरह स्वस्थ हो गई।

क्रूज शिप पर फैला खतरनाक वायरस, 3 मौतों के बाद भारत भी अलर्ट

अमेरिका और यूरोप के कई देशों में इस समय स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। वजह है एक दुर्लभ Hantavirus स्ट्रेन, जिसने एक क्रूज शिप पर कई लोगों को संक्रमित कर दिया। WHO और स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार स्पष्ट कर रहे हैं कि यह स्थिति कोविड-19 जैसी नहीं है।

बुल्गारिया में इन्फ्लूएंजा संक्रमण तेजी से फैल रहा है, नए नियम लागू

बुल्गारिया में इन्फ्लूएंजा वायरस का तेज़ी से फैलाव

बुल्गारिया के कई जिलों में इन्फ्लूएंजा वायरस तेजी से फैल रहा है। सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए स्कूल बंद, अस्पताल में रोक और विशेष उपाय लागू किए हैं। खांसने और छींकने से फैलने वाले इस वायरस से बचाव का मुख्य तरीका टीकाकरण और सावधानी है। विशेषज्ञ अधिक तरल पदार्थ पीने और संक्रमित लोगों से दूरी बनाने की सलाह दे रहे हैं।