तेलंगाना में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 5 महिलाओं समेत 6 की मौत
तेलंगाना के संगारेड्डी में टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हुई और छह घायल हैं। सभी कर्नाटक के बीदर जिले के खेतिहर मजदूर बताए गए हैं। वहीं, एक अन्य सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई।