थाईलैंड जाने वाले भारतीयों के लिए राहत, वीजा-फ्री एंट्री जारी, लेकिन अब लागू होगी ये शर्त

थाईलैंड वीजा फ्री एंट्री पर नया नियम

थाईलैंड ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, अब बिना वीजा रहने की अवधि 60 दिन से घटाकर 30 दिन कर दी गई है। यह बदलाव नियमों के दुरुपयोग को रोकने और पर्यटन व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए किया गया है।