बंगाल चुनाव में मुस्लिम वोट का असर, टीएमसी के 47 उम्मीदवार, जानें भाजपा और हुमायूं के टिकट

बंगाल चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों पर सियासत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों और वोट बैंक को लेकर राजनीति तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस ने कई मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि भाजपा की सूचियों में अब तक एक भी मुस्लिम उम्मीदवार शामिल नहीं किया गया है।

TMC ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, 74 विधायकों के कटे टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जबकि 3 सीटें सहयोगी बीजीपीएम के लिए छोड़ी गई हैं। वहीं, केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर, वीडी सतीसन को परावूर और चांडी ओम्मन को पुथुपल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

बंगाल में फिर ममता सुवेंदु आमने-सामने, TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची

TMC

पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री Mamata Banerjee एक बार फिर Bhowanipore Assembly Constituency से चुनाव लड़ेंगी। माना जा रहा है कि इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा नेता Suvendu Adhikari से हो सकता है।

पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर जताई नाराज़गी

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रपति के स्वागत में प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने के आरोपों के बाद राज्य की ममता बनर्जी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर में आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

हाईकोर्ट के आदेश से मफीज़ुल इस्लाम की जंगीपुर नगरपालिका चेयरमैन पद पर वापसी

हाईकोर्ट के निर्देश पर जंगीपुर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मफीज़ुल इस्लाम ने एक बार फिर चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। मफीज़ुल इस्लाम ने बाद में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई और तथ्यों के विश्लेषण के बाद हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

मकर संक्रांति से पहले गंगासागर में सुकांत मजूमदार का स्नान, राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

मकर संक्रांति के पावन स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। उससे पहले ही बुधवार को गंगासागर पहुंचे केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सागर के जल में पुण्य स्नान किया। कुल मिलाकर, मकर संक्रांति से ठीक पहले गंगासागर से राज्य सरकार के खिलाफ एक के बाद एक आरोप लगाकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने राजनीतिक सरगर्मी को और तेज कर दिया है।

61 चाय बागानों के श्रमिकों से सीधा संवाद, अभिषेक बनर्जी का बड़ा कदम

अलीपुरद्वार में अनोखी सभा

चाय बागान श्रमिकों के साथ संवाद कार्यक्रम के तहत तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी 3 जनवरी को अलीपुरद्वार में चाय बागान श्रमिकों से नए अंदाज़ में सीधा संवाद करेंगे।

दक्षिण 24 परगना के मगराहाट में चुनाव आयोग के विशेष रोल ऑब्ज़र्वर को घेरा, गाड़ी पर हमले का आरोप

दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट में सोमवार को चुनाव आयोग के विशेष रोल ऑब्ज़र्वर सी. मुरुगन उस समय भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सी. मुरुगन ने पत्रकारों से साफ तौर पर कहा, “चुनाव आयोग की ओर से मुझे जिस काम के लिए भेजा गया है, मैं वही काम पूरा कर के लौटूंगा।”

बंगाल में ‘बाबरी’ नाम पर सियासी संग्राम, मुर्शिदाबाद बना केंद्र

पश्चिम बंगाल में बाबर के नाम पर प्रस्तावित मस्जिद को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो गई है। जुमे के दिन मुर्शिदाबाद एक बार फिर बंगाल की राजनीति का केंद्र बन गया। टीएमसी से निलंबित हुमायूं कबीर ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान भी कर दिया है।

लोकसभा में ई-सिगरेट संग्राम: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, टीएमसी का तीखा पलटवार!

सदन में E-Cigarette Ban की अनदेखी?

लोकसभा में ई-सिगरेट को लेकर हंगामा, अनुराग ठाकुर के आरोप पर गिरिराज सिंह ने किया समर्थन। टीएमसी सांसद डोला सेन ने पलटवार कर विवाद और बढ़ाया।