SIR के खिलाफ दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में; 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
SIR प्रक्रिया के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी और छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। सौरभ भारद्वाज समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। सुरक्षा के चलते 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहा। मुंबई में भी प्रदर्शन की घोषणा की गई।