TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, माइनॉरिटी सेल प्रमुख ने दिया इस्तीफा, पार्टी में टूट की अटकलें तेज

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अंदरूनी खींचतान लगातार बढ़ती नजर आ रही है। पार्टी को अब एक और बड़ा झटका लगा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बागी सांसद ‘नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया’ (NCPI) के साथ विलय की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं।

TMC नेता सुकुमार दत्ता को कोर्ट ले जाते समय हंगामा, BJP कार्यकर्ताओं ने फेंके अंडे

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में गुरुवार को उस समय माहौल गर्म हो गया, जब गिरफ्तार टीएमसी नेता सुकुमार दत्ता को अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। बताया जाता है कि हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में कई टीएमसी नेताओं के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा देखने को मिला है।

TMC में बड़ी बगावत! 20 सांसद NDA के संपर्क में, ओम बिरला को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायकों के विद्रोह के बाद अब पार्टी के सांसदों ने भी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टीएमसी के लिए यह संकट ऐसे समय में सामने आया है जब विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के भीतर असंतोष पहले से ही बढ़ा हुआ है। हाल ही में 58 विधायकों ने विपक्ष के नेता पद के लिए ऋतब्रता बनर्जी का समर्थन किया था।

टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, कोयल मलिक भी छोड़ेंगी पद

ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका

तृणमूल कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। दो राज्यसभा सांसदों ने पार्टी और सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे राज्यसभा में पार्टी की संख्या कम हो गई है। उपचुनाव में भाजपा को लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है, जबकि पार्टी के भीतर असंतोष भी बढ़ रहा है।

मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी को बड़ा झटका, 9 में से 8 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के साथ

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के भीतर जारी सियासी घमासान इस स्तर तक पहुंच गया है कि TMC दो खेमों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। नई राजनीतिक स्थिति में ऋतब्रत बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनके नेतृत्व वाले गुट ने जावेद अहमद खान, सबीना यास्मीन, संदीपन साहा और सिउली साहा को डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी सौंपी है।

TMC में बड़ी टूट! 60 विधायक बागी, फिरहाद हकीम ने मेयर पद छोड़ा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर असंतोष की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब यह असंतोष खुलकर बगावत में बदलता दिखाई दे रहा है। लगातार इस्तीफों, बगावत और संगठन के भीतर बढ़ती नाराजगी के बीच तृणमूल कांग्रेस के सामने बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा होता दिखाई दे रहा है।

बंगाल में TMC में बड़ी टूट की अटकलें, 50 से ज्यादा विधायकों के समर्थन का दावा

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आने की चर्चा तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी हार के बाद पार्टी के भीतर नेतृत्व और रणनीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच पूर्व नेता रिजू दत्ता ने दावा किया है कि बड़ी संख्या में विधायक पार्टी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

TMC में मचा सियासी घमासान: निष्कासित विधायकों का दावा- 50 से ज्यादा MLA साथ, देर रात चली बैठक

TMC में मचा सियासी घमासान

तृणमूल कांग्रेस में असंतोष खुलकर सामने आ रहा है। निष्कासित विधायकों की बैठक और फर्जी हस्ताक्षर विवाद ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई विधायकों के असंतुष्ट गुट के साथ आने की चर्चा है, जबकि विपक्ष और कांग्रेस भी पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं।

अभिषेक बनर्जी पर हमले मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट के आरोप में 5 आरोपी गिरफ्तार

अभिषेक बनर्जी पर हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

सोनारपुर दक्षिण में तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी पर कथित हमला हुआ। हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़े, अंडे और पत्थर फेंके। घटना के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ममता बनर्जी ने इस मामले को राजनीतिक साजिश बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

IAS शांतनु बाला बने CM शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव, बंगाल सरकार ने जारी किया आदेश

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बन गई है और शनिवार को Suvendu Adhikari ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। पश्चिम Bengal विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ा प्रदर्शन करते हुए 294 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की। यह राज्य में पार्टी का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन माना जा रहा है।