उमरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, मासूम समेत 5 लोगों की मौत

उमरिया हादसा

मध्य प्रदेश के उमरिया में नेशनल हाईवे-43 पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक मासूम, तीन महिलाओं और एक पुरुष समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सभी अनूपपुर के लीला गांव से चित्रकूट परीक्षा दिलाने जा रहे थे।