उन्नाव साधु हत्याकांड: मुख्य आरोपी इसराइल पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का था इनामी
उन्नाव में संत राममिलन दास हत्याकांड के मुख्य आरोपी इसराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई।