TET पास न करने वाले शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब 2028 तक मिला मौका

देशभर के हजारों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास न कर पाने वाले शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए परीक्षा पास करने की आखिरी तारीख एक साल आगे बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि इस फैसले का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा, जहां करीब 1.86 लाख शिक्षक इस मामले से जुड़े हुए हैं।

UP में अनुदेशकों की सैलरी दोगुनी, CM योगी ने दिए 17 हजार मानदेय के चेक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने रविवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 24 हजार 717 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का चेक वितरित किया। अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा था। साल 2017 में मानदेय 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपए करने का फैसला लिया गया था, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया।

यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत का फैसला लिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार का यह फैसला शिक्षकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करेगा और आर्थिक बोझ कम करेगा।