Cm yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने रविवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 24 हजार 717 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का चेक वितरित किया। सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार रुपए से बढ़ाकर 17 हजार रुपए कर दिया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने शहरी स्कूलों में 20 हजार नए शिक्षक और अनुदेशकों की भर्ती का भी बड़ा ऐलान किया। सीएम ने कहा कि 10 हजार नए शिक्षकों की भर्ती के लिए पहले ही मांग भेजी जा चुकी है, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नए अनुदेशकों की नियुक्ति भी जल्द की जाएगी।
“शिक्षा विभाग की नींव हैं अनुदेशक”
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी इमारत की नींव दिखाई नहीं देती, लेकिन वही सबसे मजबूत आधार होती है। इसी तरह बेसिक शिक्षक, शिक्षामित्र और अंशकालिक अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की नींव हैं। इसलिए उनका मानदेय भी सम्मानजनक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि साल 2011-12 में 41 हजार 307 अनुदेशकों की भर्ती की गई थी। इन्हें 13,769 मिडिल स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए नियुक्त किया गया था। उस समय उन्हें हर महीने 7 हजार रुपए मानदेय मिलता था। फिलहाल प्रदेश में करीब 24,296 अनुदेशक कार्यरत हैं।
Cm yogi: ड्रॉपआउट रेट 18% से घटकर 3% पहुंचा
सीएम योगी ने दावा किया कि पहले उत्तर प्रदेश के स्कूलों में ड्रॉपआउट रेट 17-18 प्रतिशत तक था, यानी हर 100 में से 17-18 बच्चे बीच में पढ़ाई छोड़ देते थे। लेकिन अब इसे घटाकर करीब 3 प्रतिशत तक लाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्कूलों में बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है और बेसिक शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आने वाले समय में शिक्षकों और अनुदेशकों की भर्ती और तेज की जाएगी।
Cm yogi: बच्चों को डांट नहीं, सही दिशा देने की जरूरत
मुख्यमंत्री ने बच्चों की परवरिश और शिक्षा को लेकर भी बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा छिपी होती है। बच्चों को मारने या अपमानित करने के बजाय उन्हें सही दिशा दिखानी चाहिए। सीएम ने कहा कि अगर बच्चे स्कूल की साफ-सफाई में सहयोग करते हैं तो उन्हें सजा देने के बजाय सम्मानित किया जाना चाहिए। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना गलत है। बच्चों को सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कार देने की जरूरत है।
वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी का किया जिक्र
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने ईरान-अमेरिका तनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और अमेरिका जैसे देशों में भी महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि भारत में Narendra Modi के नेतृत्व में समय रहते बड़े फैसले लिए गए, जिसकी वजह से देश मजबूत स्थिति में है। उन्होंने लोगों से देशहित में प्रधानमंत्री मोदी के साथ चलने की अपील की।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बढ़ा मानदेय
Cm yogi: अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा था। साल 2017 में मानदेय 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपए करने का फैसला लिया गया था, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा। Supreme Court of India ने 5 फरवरी 2026 को राज्य सरकार की अपील खारिज करते हुए साफ कहा था कि अनुदेशकों की नौकरी खत्म नहीं की जा सकती। कोर्ट ने 2017 से 17 हजार रुपए मानदेय लागू करने का आदेश दिया था। इसके बाद सीएम योगी ने 20 फरवरी को विधानसभा में अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया था। अप्रैल 2026 में कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
ये भी पढ़ें: Delhi में बढ़ते Fuel Crisis के बीच बड़ा कदम, प्राइवेट कंपनियों को Work From Home की सलाह








