उत्तराखंड के पौड़ी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; 7 लोगों की मौत, PM मोदी और CM धामी ने जताया दुख

Uttarakhand News:

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। कलवाड़ी गांव के पास अचानक एक गाड़ी बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में छह महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।

Uttarakhand News: कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, महिलाएं रिखणीखाल में एक ग्रुप बैठक के बाद वाहन से अपने गांव लौट रही थीं। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।

Uttarakhand News: पुलिस और प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य राहत एवं बचाव एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचीं। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुख जताते हुए लिखा कि उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल जिले में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर बेहद दुखद है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

CM पुष्कर सिंह धामी ने भी जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़े- यशस्वी ने किया निराश, शून्य पर आउट होने के मामले में विराट को दी टक्कर

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे समेत कई सड़कें बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश, सड़कें बंद

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन हुआ है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें बंद हैं। अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। स्कूल बंद कर दिए गए हैं और आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

CM पुष्कर धामी का बड़ा ऐलान बोले- ‘2035 तक उत्तराखंड को ‘विकसित राज्य’ बनाकर रहेंगे’

CM पुष्कर धामी का बड़ा ऐलान

Uttarakhand News: ऋषिकेश में सेवा, सुशासन और समर्पण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का नाम ‘हर घर में, हर व्यक्ति के लिए जन सरकार’ रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित एक वीडियो … Read more

उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब अल्पसंख्यक शिक्षण प्राधिकरण करेगा निगरानी

उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव

उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। मदरसा बोर्ड समाप्त कर दिया गया है और अब सभी मदरसों की निगरानी राज्य अल्पसंख्यक शिक्षण प्राधिकरण करेगा। नए नियमों के तहत NCERT आधारित पाठ्यक्रम और आधुनिक विषयों की पढ़ाई अनिवार्य होगी।

Uttarakhand में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, हर नागरिक को मिलेगी यूनिक आईडी

Uttarakhand News : उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए ‘देवभूमि परिवार कानून’ लागू कर दिया है। इस कानून के तहत अब राज्य में रहने वाले पात्र नागरिकों को एक यूनिक देवभूमि परिवार आईडी दी जाएगी। उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन … Read more

सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM धामी के बयान पर बोले महामंडलेश्वर गर्भ गिरी महाराज- ‘सड़क पर नमाज पढ़ने वाला दंड का भागी होगा’

सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM धामी

Uttarakhand News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आया है। सीएम धामी के बयान पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर गर्भ गिरी महाराज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा … Read more

उत्तराखंड की धरती छलनी कर दी!

उत्तराखंड

Uttarakhand News: यह विकास कैसा विकास? जब पहाड़ों में जीवन सुरक्षित नहीं रहेगा। आये दिन समाचार सुनने को मिल रहे हैं कि एक ही बरसात सारी उपजाऊ जमीन की मिट्टी बहा कर ले गई है। कल की ही बात है चार धाम यात्रा जोरों पर है; सामान्य तौर पर यही समय होता है, जब यात्रा … Read more

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी का आज मंगलवार को निधन हो गया है। देहरादून के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 91 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। भुवन चंद्र खंडूरी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और … Read more

भाजपा नेता को फंसाया… चंपावत में हुए गैंगरेप का SP रेखा यादव ने किया खुलासा, बोली- ‘साजिश के तहत हुआ फर्जी गैंगरेप’

चंपावत में साजिश के तहत हुआ फर्जी गैंगरेप

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चंपावत में 16 वर्षीय नाबालिग से कथित गैंगरेप के मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने न्यायालय में बयान देकर कहा है कि उसके साथ कोई गलत घटना नहीं हुई और पूरा मामला एक साजिश का हिस्सा था। मामले में एसपी रेखा यादव ने बताया कि … Read more

उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं के रिजल्ट, CM धामी ने छात्रों को दी बधाई

उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं के रिजल्ट

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने परीक्षाओं में असफल छात्रों का उत्साहवर्धन भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि उत्तराखंड विद्यालयी … Read more