बंगाल में ‘बाबरी’ नाम पर सियासी संग्राम, मुर्शिदाबाद बना केंद्र

पश्चिम बंगाल में बाबर के नाम पर प्रस्तावित मस्जिद को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो गई है। जुमे के दिन मुर्शिदाबाद एक बार फिर बंगाल की राजनीति का केंद्र बन गया। टीएमसी से निलंबित हुमायूं कबीर ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान भी कर दिया है।

West Bengal News: जिंदा व्यक्ति को सरकारी सूची में बताया मृत, सच जानने खुद पहुंचा नगरपालिका

जिंदा आदमी निकला “मृत”

पूर्व बर्धमान के कालना नगरपालिका क्षेत्र में SIR Error के चलते एक जीवित व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना ने प्रशासनिक लापरवाही, एन्यूमरेशन प्रक्रिया और चुनावी पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच का आश्वासन प्रशासन की ओर से दिया गया है।

Farakka Murder Case: फरक्का में पंचायत सदस्य के देवर की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस की जांच जारी

फरक्का में पंचायत सदस्य के देवर की धारदार हथियार से हत्या

फरक्का हत्या में बहादुरपुर पंचायत समिति की सदस्य हासनारा बीबी के देवर आलम शेख की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुरानी दुश्मनी को बताया जा रहा है कारण। पुलिस जांच कर रही है।

Bangladesh Crossing: BSF ने अवैध बांग्लादेशी पारगमन रोका, परिवार और दलाल गिरफ्तार

बीएसएफ ने किया बड़ी कार्रवाई

बीएसएफ ने उत्तर 24 परगना के हाकिमपुर सीमा से अवैध रूप से बांग्लादेश जाने की कोशिश कर रहे एक ही परिवार के चार बांग्लादेशी नागरिकों और उनके साथ भारतीय दलाल व टोटो चालक को गिरफ्तार किया। सभी पांच आरोपियों को बसिरहाट अदालत में पेश किया गया।

पश्चिम मेदिनीपुर में बढ़ते हाथियों के हमले से दहशत, दो लोगों की दर्दनाक मौत

जंगलमहल में हाथियों का हमला

पश्चिम मेदिनीपुर में सर्दियों के साथ हाथियों की आवाजाही बढ़ने से जंगलमहल क्षेत्र में दहशत फैल गई है। नयाबसात और कलाईकुंडा रेंज में हाथी के हमले से दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई। लगातार हुई इन मौतों के बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है, जबकि वन विभाग क्षेत्रवासियों को हाथियों की गतिविधियों की जानकारी देकर सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।

बंगाल एसआईआर: 46 लाख से ज्यादा नाम मतदाता सूची से हटाने हेतु चिन्हित

Bengal Voter List Removal: मतदाता सूची से 46 लाख नाम चिन्हित

Bengal Voter List: कोलकाता, 3 दिसंबर । भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से 4 नवंबर से शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गणना प्रपत्र के डिजिटलीकरण के दौरान पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से हटाए जाने के लिए 46 लाख से ज्यादा नामों की पहचान की जा चुकी है। मंगलवार शाम तक पूरे … Read more