लद्दाख में पर्यावरण बचाने के लिए बड़ी पहल, 100 पूर्व सैनिक संभालेंगे मोर्चा, मौके पर ही काट सकेंगे चालान

बढ़ते पर्यटन और पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बीच लद्दाख प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। केंद्र शासित प्रदेश में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए 100 पूर्व सैनिकों को नए पर्यावरण संरक्षण बल (Environmental Protection Force-EPF) में शामिल किया गया है। लद्दाख के एलजी वीके सक्सेना ने EPF के जवानों को हरी झंडी दिखाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

MP बना देश का सबसे बड़ा Wildlife Model? मोहन यादव सरकार ने बदली जंगलों की तस्वीर

मध्य प्रदेश अब सिर्फ “टाइगर स्टेट” नहीं रहा, बल्कि देश में वन्यजीव संरक्षण का सबसे बड़ा मॉडल बनकर उभर रहा है। चीता प्रोजेक्ट, टाइगर रिजर्व और इको-टूरिज्म की वजह से ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए मौके भी पैदा हुए हैं।

पश्चिम मेदिनीपुर में बढ़ते हाथियों के हमले से दहशत, दो लोगों की दर्दनाक मौत

जंगलमहल में हाथियों का हमला

पश्चिम मेदिनीपुर में सर्दियों के साथ हाथियों की आवाजाही बढ़ने से जंगलमहल क्षेत्र में दहशत फैल गई है। नयाबसात और कलाईकुंडा रेंज में हाथी के हमले से दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई। लगातार हुई इन मौतों के बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है, जबकि वन विभाग क्षेत्रवासियों को हाथियों की गतिविधियों की जानकारी देकर सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।