बिहार में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, MSP 2,585 रुपये प्रति क्विंटल

बिहार सरकार 1 अप्रैल से राज्य में गेहूं की खरीदारी शुरू करेगी। सहकारिता विभाग ने किसानों से गेहूं खरीदने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसान गेहूं बिक्री से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए अपने प्रखंड में पदस्थ सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी या संयुक्त निबंधक के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।