उत्तराखंड में फॉरेस्ट फायर सीजन की तैयारी पूरी, मॉक ड्रिल आयोजित

उत्तराखंड में फॉरेस्ट फायर का सीजन 15 फरवरी से शुरू हो चुका है। राज्य का वन विभाग इसको लेकर पूरी तरह तैयार है। गुरुवार, 18 फरवरी को प्रदेशभर में फॉरेस्ट फायर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मुख्य वन संरक्षक सुशांत कुमार पटनायक के मुताबिक इस बार बारिश और बर्फबारी कम हुई है। इसका असर ड्राई सीजन पर पड़ा है, जिससे जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ गया है।

कानपुर में गंगा किनारे मृत डॉल्फिन मिलने से मचा हड़कंप, प्रदूषण पर फिर उठे सवाल

कानपुर से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। गंगा नदी के किनारे एक मृत गंगा डॉल्फिन मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। डॉल्फिन की लंबाई करीब 10 फीट और वजन लगभग 350 किलो बताया जा रहा है। कानपुर में गंगा का अत्यधिक प्रदूषण, औद्योगिक कचरा और केमिकल युक्त पानी जलीय जीवन के लिए बड़ा खतरा बन चुका है।

जमशेदपुर जू में रहस्यमयी मौतें, काले हिरण क्यों गिर रहे एक-एक कर?

DEER

झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। सिर्फ 6 दिनों में रहस्यमयी बैक्टीरियल इंफेक्शन ने 10 काले हिरणों की जान ले ली। जिस पार्क में कभी काले हिरणों की दौड़-भाग दिखती थी, वहां अब डॉक्टरों और अधिकारियों की आपाधापी नजर आ रही है।