Home » तमिलनाडु » कोयंबटूर में सनसनी: प्यार ठुकराने पर सिरफिरे आशिक का हमला! युवती के घर पर फेंका पेट्रोल बम, CCTV में कैद हुई वारदात

कोयंबटूर में सनसनी: प्यार ठुकराने पर सिरफिरे आशिक का हमला! युवती के घर पर फेंका पेट्रोल बम, CCTV में कैद हुई वारदात

Woman Escapes After Former Lover Hurls Petrol Bomb At Her Home In Thondamuthur

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक युवती के घर पर उसके पूर्व प्रेमी ने पेट्रोल बम फेंक दिया। इस हमले का वीडियो घर के पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना थोंडामुथुर इलाके के कलिक्कनायकेनपालायम की बताई जा रही है।

पेट्रोल से भरी बोतल घर की ओर फेंकी

जानकारी के मुताबिक, युवती उस समय घर के अंदर पढ़ाई कर रही थी। तभी बाइक पर सवार दो युवक घर के बाहर पहुंचे और पेट्रोल से भरी बोतल घर की ओर फेंक दी। बोतल फटते ही घर के पोर्च में भीषण आग लग गई। वहां खड़ी स्कूटी और अन्य सामान आग की चपेट में आ गए। हालांकि गनीमत रही कि युवती और उसका परिवार सुरक्षित बच गया।

युवती के पिता को धमकाने का आरोप

वहीं इस मामले की पुलिस जांच में सामने आया है कि हमले का मुख्य आरोपी कार्तिक उर्फ मरियप्पन है, जो चेन्नई का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पहले युवती के साथ रिश्ते में था। लेकिन युवती को जब उसके खिलाफ हत्या और लूट समेत 31 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली, तो उसने उससे संबंध खत्म कर लिया। इसके बाद आरोपी लगातार युवती पर दोबारा रिश्ता रखने का दबाव बना रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी अपने तीन साथियों के साथ दो मोटरसाइकिलों पर युवती के घर पहुंचा। आरोप है कि पहले उन्होंने युवती के पिता को धमकाया और फिर केरोसिन से भरी बोतलें घर पर फेंकीं। एक बोतल पोर्च में रखे जूतों के रैक पर गिरकर फट गई, जिससे आग तेजी से फैल गई। फिलहाल, घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश करनी शुरु कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

ये भी पढ़े… राज्य कर विभाग की समीक्षा में बोले CM योगी- ‘टैक्स बढ़ाने के साथ समाधान भी जरूरी’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments