Tmc politics: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अंदरूनी खींचतान लगातार बढ़ती नजर आ रही है। पार्टी को अब एक और बड़ा झटका लगा है। TMC के माइनॉरिटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष और इटाहार से विधायक मोशरेफ हुसैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम के बाद पार्टी में नए सियासी समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मोशरेफ हुसैन जल्द ही बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी के गुट में शामिल हो सकते हैं। इससे TMC के अल्पसंख्यक संगठन में भी दरार पड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।
विधानसभा में खुलकर दिखी गुटबाजी
पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन ही TMC की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई। सदन में पार्टी के विधायक दो अलग-अलग खेमों में बैठे दिखाई दिए। एक ओर ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा जैसे नेताओं के साथ करीब 58 विधायक नजर आए। सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मंत्री फिरहाद हकीम को लेकर हुई, जिन्हें लंबे समय से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी माना जाता रहा है। वह भी इसी गुट के साथ बैठे दिखाई दिए।
Tmc politics: ममता समर्थक खेमे में दिखे ये नेता
दूसरी तरफ लगभग 14 विधायकों का एक समूह अलग बैठा था। इस खेमे में शोभनदेव चट्टोपाध्याय, मदन मित्रा, कुणाल घोष, रुकबानुर रहमान और अलीफा अहमद जैसे वरिष्ठ नेता शामिल थे। इस दौरान चौरंगी से विधायक नैना बंद्योपाध्याय के रुख पर भी सभी की नजरें टिकी थीं। हालांकि उन्होंने ममता बनर्जी के प्रति वफादार माने जाने वाले गुट के साथ बैठकर अपना रुख साफ कर दिया।
Tmc politics: सांसदों में भी बढ़ी नाराजगी
बताया जा रहा है कि TMC की अंदरूनी कलह अब विधानसभा तक सीमित नहीं रह गई है। पार्टी के कुछ वरिष्ठ सांसद भी केंद्रीय नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुदीप बंद्योपाध्याय और काकोली घोष दस्तीदार समेत करीब 20 सांसदों ने पार्टी नेतृत्व से दूरी बना ली है। इन नेताओं का दावा है कि उन्हें लोकसभा में TMC के दो-तिहाई से अधिक सांसदों का समर्थन प्राप्त है।
NCPI में विलय की चर्चा
Tmc politics: राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बागी सांसद ‘नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया’ (NCPI) के साथ विलय की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यदि ऐसा होता है तो यह TMC के लिए बड़ा राजनीतिक झटका साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें: NEET अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर रुके PM मोदी, ट्रैफिक प्रभावित न हो इसलिए लिया फैसला








